मनोरंजन

बिपाशा बसु ने बड़े ही खास अंदाज में मनाया अपना 43वां जन्मदिन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक बिपाशा बसु ने 7 जनवरी को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बिपाशा 43 साल की हो गई है, लेकिन उनकी फिटनेस और उनके मिजाज को देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है। बिपाशा ने अपना 43वां जन्मदिन बहुत ही खास अंदाज में मनाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किएं है। जिसमें वे अपने हबी करण के साथ केक कट करती नजर आ रहीं हैं।

बिपाशा ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन का कई पोस्ट साझा किया है। जिसमें वे ढेर सारे गुब्बारों के बीच मस्ती करते नजर आ रहीं हैं। किसी वीडियो में वे जमकर डांस कर रहीं हैं तो किसी वीडियो में अपनी पति करण ग्रोवर के साथ अपने इस खास दिन को इंज्वाय कर रहीं हैं।
बिपाशा के इन पोस्ट पर उनके दोस्त और उनके चाहने वालों के जमकर कमेंट्स आ रहें हैं। सभी बिपाशा को जन्मदिन की बधाइयाँ दे रहें हैं। वहीं करण ने अपनी वाइफ के लिए बहुत ही प्यार भरा मैसेज लिखा था। उन्होंने लिखा था, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी प्यारी प्यारी मंकी बेबी! आपके जीवन का हर पल खुशी और प्यार और हंसी से भरा हो। बेबी मैं तुमसे प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *