Uncategorizedउत्तराखंड

नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

सितारगंज से चरन सिंह की रिपोर्ट: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदेश के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के विरोध में नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दर्जनो कांग्रेसियों ने कड़ा रोष प्रगट करते हुए नगर के मुख्य चौराहे पर बंशीधर भगत का पुतला फूंका।ओर बंशीधर भगत को नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगने की मांग की है।वक्ताओं का कहना था कि बंशीधर भगत ने महिला समाज के अपमान करने का काम किया है।

भाजपा के एक जिम्मेदार पद पर बैठे बंशीधर भगत को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था।एक तरफ तो भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए महिलाओं का सम्मान करने की बात करती है और दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ गलत ब्यानबाजी करते है।बड़ी ही शर्म की बात है।उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

इस दौरान पुतला फूंकने वालो में नारायणपाल पूर्व विधायक सितारगंज,हरपालसिंह नगर अध्यक्ष काग्रेस कमेटी,ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कारण जंग,भुवनचंद भट्ट,शाकिर अली बब्बू,सरताज अहमद,मुख्यत्यार अंसारी,विपिन खोलिया,वसीम मिया,अखिलेश सिंह,दयानद सिंह,सचिन गंगवार,बलबीर सिंह बल्ली,नाजिम खान,सद्दाम मालिक,तस्लीम अंसारी,राजेश जायसवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *