Skip to content
मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने मसूरी विधानसभा के सरोना न्याय पंचायत का भ्रमण किया व क्षेत्र की समस्याओं को सुना वहीं उन्होंने भैरव देवता फुलेत महिला स्वयं सहायता समूह को एक लाखा 11 हजार एवं क्यारा में नारायण मंदिर निर्माण के लिए 31 हजार का चैक ग्रामीणों को भेंट किया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली एवं उपेंद्र थापली ने सरोना न्याय पंचायत का दौरा किया व ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
इस मौके पर गोदावरी थापली ने महिला स्वयं सहायता समूह भैरव देवता फुलेत को एक लाख 11 हजार का चैक प्रदान किया ताकि इस राशि से महिलाएं स्वरोजगार हेतु कुछ कार्य कर सकें। वहीं उन्होंने 31 हजार का चैक क्यारा मंे नारायण मंदिर निर्माण के लिए दिया।
इस मौके पर ग्रामीणों ने थापली परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वयं सहायता समूह की सीता देवी, कविता देवी, मनोहरा देवी, बसंती देवी सहित महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने स्वयं सहायता समूह को दी धनराशि पर आभार व्यक्त किया व कहा कि इस राशि का उपयोग महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए किया जायेगा।
इस मौके पर रामचंद्र मंमगाई, प्रधान उदय सिह रावत, बचन सिह, महादेव भटट, राजपाल रावत, सीता राम जोशी, रमेश, श्याम लाल, राकेश डबराल, शक्ति प्रसाद, विरेदं्र कवि, सोह लाल भटट, कृपाल सिह, विरेंद्र डोभाल, प्रेम सिह आदि मौजूद रहे।