मनोरंजन

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

ब्यूरो रिपोर्ट: आज सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन है। सुपरस्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को 70 साल के हो गए हैं। इस मौके पर दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक ना केवल उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं बल्कि कई जगहों पर प्रशंसक इस खास मौके को सेलिब्रेट कर रहे हैं। रजनीकांत के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सुपरस्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को 70 साल के हो गए हैं। इस मौके पर दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक ना केवल उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं बल्कि कई जगहों पर प्रशंसक इस खास मौके को सेलिब्रेट कर रहे हैं। रजनीकांत के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा- ‘प्रिय रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी लंबी और स्वस्थ हो।‘

Dear @rajinikanth Ji, wishing you a Happy Birthday! May you lead a long and healthy life.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2020
रजनीकांत की रुचि फिल्मों में हमेशा से रही। इसमें उनके एक दोस्त राज बहादुर ने मदद की और मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट में दाखिला लेने के लिए कहा। रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ से की थी। इस फिल्म में उनके अलावा कमल हासन और श्रीविद्या जैसे बड़े सितारों ने भी काम किया था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कई नकारात्मक भूमिकाएं निभाई थीं। पहली बार रजनीकांत ने फिल्म ‘भुवन ओरु केल्विकुरी’ में हीरो का रोल किया। साल 1983 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘अंधा कानून’ थी। आज रजनीकांत दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार कहे जाते हैं।
रजनीकांत ने हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया। रजनीकांत इस महीने के आखिर तक एक अलग राजनीतिक पार्टी का एलान कर सकते हैं। तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *