उत्तराखंड

रायवाला में मिशन 2022 को लेकर बैठक का आयोजन

संगठन स्तर पर हर कार्यकर्ता से वार्ता करेगी कांग्रेस पार्टी-गौरव चौधरी 

ऋषिकेश से महेश पंवार की रिपोर्ट : संगठन की मजबूती और मिशन 2022 को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रायवाला में बैठक का आयोजन किया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा०केएस राणा, पीसीसी सदस्य जय सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

रायवाला स्थित एक होटल में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि विधानसभा 2022 चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी लगातार बैठकें कर रही है। उन्होने बताया कि संगठन स्तर से हर कार्यकर्ता से वार्ता की जाएगी ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से चुनाव की जीत सुनिश्चित करने के लिये उनके सुझाव भी लिए जाएंगे।

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिये हम सभी को एक होकर कार्य करना पड़ेगा और जो आज हमारे कांग्रेस के नेता मुख्य धारा से भटक गए हैं उनको भी साथ लेकर चलना होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि हर कार्यकर्ता को गाँव या अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जोड़ने के प्रयास करने चाहिये और कांग्रेस की रीति नीति से लोगों को अवगत करवाना चाहिए।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख व पीसीसी सदस्य डा० केएस राणा ने कहा कि आज हमारी लड़ाई बहुरूपियों से है ये झूठ को सच और सच झूठ बनाने वाले लोग हैं बस जरूरत है कि हमें इनके झूठ का पर्दा फाश कर आम जन तक इनकी सच्चाई पहुँचाने की जरूरत है और यह कार्य हर बूथ स्तर का कार्यकर्ता कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बर्फ सिंह पोखरियाल ने की व संचालन सत्येन्द्र सिंह रावत ने किया।

इस दौरान धीरज थापा, अंशुल त्यागी, अलका क्षेत्री, के के थापा, प्रेम किशोर जुगलान, प्रकाश पांडे, पूरन रमोला, राकेश कंडियाल, मोहन डोबरियाल, आशा चैहान आदि वक्ताओं ने भी अपनी सुझाव रखे। कार्यक्रम में दीपा चमोली, देवेन्द्र रावत, गोकुल रमोला, राजाराम कोठियाल, आशा सिंह चैहान, बसंत कंडवाल, रूकम सिंह पंवार, धीरज थापा, जितेन्द्र त्यागी, वीरेन्द्र सिंह प्रधान, धनबीर बेन्दवाल, जगपाल असवाल, रघुनाथ चैहान, सुधीर डबराल, सूरत सिंह रांगड,दर्शन सिंह नेगी, विजय सिंह बिष्ट, शम्भू गुरूंग, कैलाश नौटियाल, मोहन सिंह डोबरियाल, रवि राणा,हरि सिंह राणा, राकेश कंडियाल, जगबीर नेगी, मनोज गुसाँई, विजयपाल पंवार, पिन्टू प्रजापति आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *