उत्तराखंड

बागेश्वर: अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बागेश्वर से दीपक जोशी की रिपोर्ट: पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान (नशा मुक्त बागेश्वर) चलाकर तस्करी/शराब की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में 11.01.2021 को प्रभारी निरीक्षक डी0आर0वर्मा कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अरविंद खेतवाल पुत्र शेर सिंह खेतवाल उम्र- 38 वर्ष निवासी ग्राम आरे, थाना व जिला बागेश्वर को बिना लाइसेंस के 58 पव्वे अंग्रेजी शराब Mc Dowell’s No.- 1 celebration classic XXX Rum के साथ गिरफ्तार किया गया।

आधार पर थाना कोतवाली में FIR No.- 04/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम का विवरणः-1.आरक्षी अशोक पंवार। 2.आरक्षी गोविन्द आर्या।3.आरक्षी संतोष राठौर।अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *