मां- बेटे पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंके फायर,दोनों घायल
रूड़की। रूड़की के मंगलौर में मां को दवाई दिलवा कर बाइक से घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें युवक और उसकी मां को गोली लगने से वे घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है। आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस को तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडलाना निवासी रिजवान पुत्र लियाकत कि करीब चार दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों का समझौता भी हो गया था। बताया गया है कि सोमवार को रिजवान बाइक पर अपनी मां मोबिना को लेकर डॉक्टर के पास जा रहा था। दवाई दिलवाने के बाद वह वापस लौट रहा था। मंगलौर से लौटते हुए जैसे ही वह नाथू खेड़ी गांव के निकट शराब के ठेके के पास पहुंचा तभी कुछ युवकों ने उसकी बाइक को रोक लिया। उनमें से एक ने उस पर फायर झोंक दिया। जिसके छर्रे युवक की छाती में लगे। उसने अपनी बाइक को तेजी से भगाया तो आरोपियों ने उसके ऊपर फायरिंग की। जिसमें बाइक पर बैठी उसकी मां के घुटने में गोली लगी तथा वह वहीं पर गिर गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण कोतवाली में जमा हो गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी का कहना है कि रिजवान की तहरीर पर नामजद किए आरोपी मोंटी, टीटू तथा सनी सभी निवासी ग्राम मुंडलाना के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The report shows how quickly a prior dispute can turn into a serious attack, with the mother and son being shot near Nathu Kheri while returning from a doctor’s visit. It is encouraging that police registered an attempted murder case and began searching for the named suspects, while the mother was referred for further treatment. For a separate technical topic, the device-specific installation guidance for better xcloud apk could help readers choose the correct package.