उत्तराखंड

श्रीनगर और पौड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे सुंदर लाल मंद्रवाल का दून मेडिकल कालेज अस्पताल में निधन

श्रीनगर और पौड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे सुंदर लाल मंद्रवाल का दून मेडिकल कालेज अस्पताल में निधन हो गया है। 82 वर्षीय मंद्रवाल को कल देर रात अस्पताल सांस की समस्या पर लाया गया था। एक निजी अस्पताल से उन्हें यहां लाया गया था। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस सूचना से कांग्रेसियों व मंद्रवाल के परिचितो में शोक व्याप्त है। अस्पताल के डिप्टी एमएसा डॉ एनएस खत्री ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

निधन पर जताया शोक

गांधीवादी नेता वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व विधायक पौड़ी सुंदर लाल मंद्रवाल का ह्दयगति रुकने से निधन हो गया है। मंद्रवाल के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंद्रवाल अपने सौम्य व मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे। पूर्व विधायक पौड़ी सुंदर लाल मंद्रवाल को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत पर कुछ दिन पूर्व देहरादून के गोविंद अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से उन्हें एक निजी चिकित्सालय भी शिफ्ट किया गया था। जहां बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक मंद्रवाल का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। उनके निधन से पौड़ी सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। वह अपने पीछे एक बेटा व तीन बेटियां छोड़ गए हैं। मंद्रवाल कोट ब्लाक में पंचायत चराकोट स्थित दैल गांव के मूल निवासी हैं। कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले सुंदर लाल मंद्रवाल वर्ष 2002 में विधान सभा श्रीनगर से पहली बार विधायक चुने गए। वर्ष 2007 में उन्हें श्रीनगर सीट पर शिकस्त मिली, लेकिन उन्होंने वर्ष 2012 में वापसी करते हुए पौड़ी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। मंद्रवाल मुख्यमंत्री के सलाहकार, अनुसूचित जाति जनजाति परिषद के सभापति रहे। उन्होंने समाज कल्याण विभाग व राज्य संपत्ति विभाग का भी दायित्व संभाला।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अद्वैत बहुगुणा, प्रदेश सचिव ओबीसी प्रकोष्ठ विजय रतूड़ी, वरिष्ट कांग्रेसी नेता संजय डबराल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नवल किशोर व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोसी ने कहा मंद्रवाल गांधीवादी, सौम्य स्वभाव के स्पष्टवादी नेता थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी व विधायक के तौर पर उनका हर कार्यकाल यादगार रहा है। मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने उनके निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालो में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा, नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, पूर्व प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, सांसद प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह रावत, तोमश्वर आर्य, शिवचरण भंडारी, विनोद दनोसी, भाष्कर बहुगुणा, युद्धवीर सिंह रावत, पदमेंद्र सिंह, कमला रावत, नीलम रावत व आदि शामिल रहे। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के नमन चंदोला ने भी दुख जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *