राष्ट्रीय

अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य का करारा हमला कहा – जनता ने रोकने का फ़ैसला 2014 में ही कर दिया था

दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लगाये आरोप पर अब भाजपा ने पलटवार किया है लगाया है।बता दें कीअखिलेश यादव ने आरोप लगाया था की उनके हैलीकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोककर रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है।

शुक्रवार दोपहर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया, ”मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है।”

उनके  इस आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने करारा हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव जी आप और आपके गठबंधन को किसी के द्वारा रोकने की आवश्यकता नहीं। जनता ने रोकने का फ़ैसला 2014 में ही कर दिया है, जो आज भी कायम है, नौटंकी बंद करके 10 मार्च को वोट की गिनती 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें। चार घंटे में नहीं 40 मिनट में मेरठ पहुंचाने वाला तैयार है।

बता दें की अपने ट्वीट के बाद अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया। जिसमे उन्हने लिखा की ‘सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…”

वही उपमुख्यमंत्री मौर्य ने आज आगरा में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे, माफिया और दंगाइयों का गैंग है, इसके सरदार अखिलेश यादव हैं। जिन लोगों ने कैराना में पलायन कराया, इस पार्टी ने उन्हीं लोगों को टिकट थमा दिए। हम विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा की सरकार आने पर हम फिर से गुंडों को वापस जेलों में भेजेंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो पुलिस अपराधियों से डरती थी। अब अपराधी पुलिस से डरता है। उनके पास तमंचे हैं ,अपराधी हैं, गुंडे हैं। हमारे पास 24 करोड़ जनता का सुरक्षा कवच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *