Uncategorizedउत्तराखंड

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मुख्यमंत्री को भेजी एक पत्र! प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को एक सर्वे में देश के मुख्यमंत्रियों में गिनती मेें सबसे निष्क्रिय व खराब मुख्यमंत्री बताने व गिनती में नीचे रखने पर कहा कि यह प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के लोगों के साथ विश्वासघात है व अपमान है। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा ने सत्ता में रहते उत्तराखंड में विकास के स्थान पर भ्रष्टचार में आकंठ डूब चुकी है।

मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजी जिसमें कहा गया कि प्रदेश के पशु पालन विभाग में मेरिनो भेड़ खरीद में तीन हजार करोड़ का कर्जा विश्व बैंक से लिया जिसमें घोटाला हुआ है। इससे साफ है कि भाजपा की प्रदेश सरकार जीरो टाॅलरेंस के नाम पर घोटाला करने में माहिर है।

आगामी विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सरकार में आने पर प्रदेश के भ्रष्टाचार की जांच की जायेगी व दोषियों को दडिंत किया जायेगा। क्योंकि इसमें गरीब जनता के विकास का पैसे का दुरूपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई जिसमें पहले पंद्रह सौ और अब तीन हजार को रोजगार देने की बाद कहीं जा रही है लेकिन कोरोना संक्रमण में लाॅक डाउन के दौरान पांच लाख लोग वापस आये है ऐसे में केवल तीन हजार को रोजगार देने व बाकी बेराजगारों का क्या होगा।

उन्होंने कहा कि धनोल्टी क्षेत्र में यहां के बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वह लंबे समय से कह रहे हैं और इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी लिया है कि इस दिशा में कदम उठायंे लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि सुरकंडा धार्मिक पर्यटन, धनोल्टी, नाग टिब्बा, मोरियांणा, सहित टिहरी झील सहित पर्यटन से रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। सरकार चाहे तो अभी भी इस दिशा में कार्य कर सकती है।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत को आगामी चुनाव पर चेहरा बनाने पर कहा कि यह पार्टी हाई कमान का निर्णय है, लेकिन हरीश रावत उत्तराखंड के ही नही देश के राष्ट्रीय व कददावर नेता हैं, वह जो कह रहे हैं उस पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को हाई कमान में जा कर अवगत कराना चाहिए, आपस में आरोप प्रत्यारोप करना ठीक नहीं है।

जनता का मन व भाजपा के भ्रष्टाचार के कार्य कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काफी हैं। हरीश रावत का नाम घोषित करने का फैसला हाई कमान का है जो पार्टी हाईकमान तय करेगा वह सभी को मान्य होगा। पार्टी से बाहर गये नेताओं की घर वापसी पर उन्होंने कहा कि दागी व बागी ने पार्टी को धोखा दिया है इनके बारे में सोचना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति बेडेन ने कहा कि अमेरिका की अर्थ व्यवस्था को गति देने के लिए प्रत्येक अमेरिकी नागरिक के खाते में अतिरिक्त डाले जायेंगे यहीं बात राहुल गांधी भी कह रहे हैं। लेकिन उनकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर मुकेश सेमवाल व आनंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *