Skip to content
ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन को शनिवार को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ पर होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ पर वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इस दौरान जावड़ेकर ने वातावरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘जलवायु परिवर्तन रातों-रात होने वाली घटना नहीं है। इसमें 100 साल लगे हैं। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे ज्यादा गैस उत्सर्जन करता है जबकि भारत सिर्फ तीन फीसद ही करता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका 25 फीसद, यूरोप 22 फीसद, चीन 13 फीसद और भारत केवल तीन फीसद गैस उत्सर्जन करता है। उन्होंने आगे बताया कि भारत जलवायु परिवर्तन के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं।