Skip to content
सितारगंज से चरन सिंह की रिपोर्ट: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वे राष्ट्रीय अधिवेशन में ऊधमसिंहनगर से प्रान्त सह मंत्री शिवानी जोशी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। जिन के प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सितारगंज और कॉलेज इकाई द्वारा राजकीय महाविद्यालय सितारगंज में कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण और स्वामी विवेकानंद जी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवानी जोशी के बारे में अवगत कराया और संगठन की रीतिनीति को समझाया।
उसी क्रम में नगर मंत्री विशाल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवानी जोशी ने बताया कि किस प्रकार हम संगठन को और संगठन के कार्यों को और आगे बढ़ा सकते हैं और किस प्रकार संगठन में छात्राओं को आगे आकर कार्य करना चाहिए। स्वागत समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश कुमार, नगर मंत्री विशाल श्रीवास्तव, कॉलेज मंत्री जगदीश उपाध्याय, कॉलेज अध्यक्ष अमित वोहरा, मानसी जयसवाल, तुषार शर्मा, ममता, दीपा बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।