Uncategorizedउत्तराखंड

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे उत्त्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

डोईवाला से जावेद हुसैन की रिपोर्ट: कृषि कानून के काले बिल के विरोध में राजभवन घेराव के लिए जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे उत्त्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। आज पूरे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन घेराव के लिए पहुंच रहे हैं। जब तक इस काले कानून को वापस नही लिया जाएगा, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश व पंचायत स्तर तक अपना विरोध दर्ज करेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *