Skip to content
देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: उत्तराखंड क्रांति दल ने आज विभिन्न जिलों में किसान आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए चक्का जाम तथा बाजार बंद कराते हुए विभिन्न चौक चौराहों पर धरना प्रदर्शन किया तथा किसानों के साथ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन से भी उनकी काफी बहस हुई। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता आज सुबह 8:00 बजे से ही डोईवाला के शुगर मिल कर इकट्ठे हो गए थे। वहां से किसानों के साथ नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता पहले जुलूस की शक्ल में पुलिस चौकी तक गए और फिर वापसी में डोईवाला चौराहे पर जमकर नारेबाजी की तथा चौक पर पुतला दहन किया।
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार आरोप लगाया कि मोदी सरकार अडानी और अंबनी इशारों पर किसान विरोधी नीतियां लागू कर रही है।
उत्तराखंड क्रांति दल ने किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होना ही चाहिए। भाजपा को किसान विरोधी सरकार बताते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भी भाजपा सरकार के इशारे पर किसानों के विरोध प्रदर्शन का दमन कर रहा है।
किसानों के साथ रैली निकालने वालों में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तो सवाल, युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा रावत, यूकेडी नेता प्रसाद सेमवाल तथा तथा वार्ड अध्यक्ष पेशकार सिंह, दीप नारायण पांडे, नसीम अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।