उत्तराखंड

राजधानी: परिवार के 4 लोगों को बेरहमी के साथ उतारा मौत के घाट! जांच में जुटी पुलिस 

ब्यूरो रिपोर्ट रायपुर: 2020 साल कोरोना महामारी के नाम रहा. इसकी वजह से देश में लॉकडाउन लगा। थोड़ा स्थितियां सुधरीं तो अनलॉक हुआ। वहीं, इस दौरान भी उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

जी हां, पिछले 3 वर्षों की तुलना में इस महामारी काल में महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ऐसे में कोरोना काल बंदी के दौरान महिला अपराध में इजाफा होने से कानूनी जानकारी हैरान हैं। उत्तराखंड में साल दर साल महिला यौन शोषण, दुष्कर्म जैसे मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

वहीं राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। यहां खुडमुड़ा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों को बड़ी बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से गला रेत कर और पानी में डुबो कर इन सभी की हत्या की गई है। हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहां घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक नाबालिग बच्चा गंभीर है।

साथ ही परिवार के दो लापता पिता पुत्र का शव पानी टंकी में मिला है। बताया जा रहा है कि उन सभी के शरीर पर चोट के गहरे निशान मौजूद हैं और पूरा शरीर लहुलुहान है। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। फ़िलहाल पुलिस घटना स्थल पर इस मामले की तहकीकात कर रही है।

गौरतलब है कि दोनों मृतक महिलाएं सास और बहू बताए जा रहे हैं। वहीं परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अमलेश्वर पुलिस तमाम सवालों को लेकर जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में लूट या फिर पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है।

बता दें कि मामले की जांच के लिए मौके पर एसपी व पुलिस विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है।। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात को किसी करीबी ने अंजाम दिया होगा। बरहाल पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *