उत्तराखंड

सितारगंज: नगर में दिखा भारत बंद का असर! व्यापारियों ने दुकाने की बंद।

सितारगंज से चरन सिंह की रिपोर्ट: सितारगंज नगर में किसानों के समर्थन में भारत बंद का पूरा असर दिखा।नगर के व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरा नगर पूरी तरह बंद रहा।आज किसानों की विभिन्न यूनियनों के साथ व्यापार मंडल सितारगंज ने पूरे बाजार में रैली निकालकर व्यापारी भाईयो से भारत बंद के समर्थन में बाजार बंद करने की अपील की।
इस दौरान सैकड़ो किसानों के साथ ही विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने रामलीला पहुँचकर सभा की ओर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि किसान सड़को पर है और केंद्र सरकार है कि किसानों की मांगें मानने को तैयार नही है।केंद्र सरकार ने किसानों पर काले कानून लादकर जिन्दे जी किसानों को मारने का काम किया है। इसलिए अब किसान भी आर-पार की लड़ाई लड़ रहे है।और एक दिन केंद्र सरकार से ये काले कानून वापिस कराकर ही दम लेगे।
इस मौके पर भाकियू भानु के प्रदेश महामंत्री सुखवंत सिंह भुल्लर,भाकियू भानु के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अतेंद्रपाल सिंह भुल्लर,व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गोयल,महामंत्री राजीव गुप्ता,किराना एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष राजेश जिंदल, हरप्रीत सिंह जोहल, सेवा सिंह, मनिदर मोमी,जसवीर सिंह,लवदीप सिंह,यादवेंद्र सिंह,साहब सिंह,योगेंद्र यादव,रामप्रसाद गुप्ता,हरपाल सिंह,करमजीत सिंह,साहब सिंह,राजेन्द्र सिंह राजा आदि किसान मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भारतीय किसान यूनियन के टिकैत मंच के सरताज अहमद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *